सौतेली बेटी के साथ कई बार किया रेप, आरोपी पिता गिरफ्तार
मैरिन ड्राइव (मुंबई) में पुलिस ने 33 साल के एक व्यक्ति को अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ बार-बार रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को लड़की की दादी की शिकायत के आधार गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की की दादी को भी तथ्यों को छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब पीता था और उसे भी शराब पिलाकर रेप करता था।
मुंबई। मैरिन ड्राइव (मुंबई) में पुलिस ने 33 साल के एक व्यक्ति को अपनी 14 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ बार-बार रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को लड़की की दादी की शिकायत के आधार गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की की दादी को भी तथ्यों को छुपाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब पीता था और उसे भी शराब पिलाकर रेप करता था।
आरोपी का परिवार गांधी गार्डेन के जे टाटा रोड पर मैरिन ड्राइव एरिया में एक झोपड़ी में रहता है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की दादी ने आकर सूचित किया कि उसका सौतेला बाप उसके साथ इस तरह की हरकतें कर रहा है और शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर हमने आरोपी गिरफ्तार किया है। पीड़ित की दादी को हमने इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि उसको यह पता था कि उसका सौतेला बाप बलात्कार कर रहा है। फिर भी उसने इस बात को छिपाए रखा था। (मिड डे)
पढ़ें: नारायण साई की तलाश तेज, अहमदाबाद आश्रम पहुंची पुलिस
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर