मिस्ड कॉल से दोस्ती, फेसबुक पर प्यार, फिर प्रेमिका को बुलाकर क्या किया, जानिए...
मोबाइल के मिस-कॉल से जान-पहचान फेसबुक पर दोस्ती में बदली। फिर, प्यार हुआ। इसके बाद लड़की को रांची से पटना बुलाकर दुष्कर्म किया, फिर गोपालगंज लेकर वहां भी कई बार दुष्कर्म किया। किसी तरह छूटी लड़की ने गोपालगंज पुलिस को घटना की सूचना दी तो मामला प्रकाश में आया।
गोपालगंज। मोबाइल के मिस-कॉल से जान-पहचान फेसबुक पर दोस्ती में बदली। फिर, प्यार हुआ। इसके बाद लड़की को रांची से पटना बुलाकर दुष्कर्म किया, फिर गोपालगंज लेकर वहां भी कई बार दुष्कर्म किया। किसी तरह छूटी लड़की ने गोपालगंज पुलिस को घटना की सूचना दी तो मामला प्रकाश में आया।
रांची के कुट्टी थाना क्षेत्र की निवासी लड़की ने बताया कि करीब एक साल पहले गोपालगंज थाना क्षेत्र के सहदुल्लेपुर गांव के आफताब उर्फ जमालुद्दीन से उसकी पहली बार मोबाइल पर बात हुई। एक बार बात होने के बाद यह सिलसिला लगातार चलता रहा। दोनों फेसबुक पर भी करीब आए। प्रेम जाल में फंसाने के बाद युवक ने लड़की को रांची से पटना बुलाया।
लड़की ने बताया कि गत एक मई को वह रांची से बस पकड़कर पटना पहुंची तो युवक उसे पटना बस स्टैंड में मिल गया। वह उसे बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में ले गया तथा दो दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। लड़की के अनुसार, इसके बाद युवक उसे लेकर गोपालगंज चला आया। यहां भी उसने कई बार दुष्कर्म किया।
गोपालगंज में वह किसी तरह युवक के चंगुल से भाग निकली और नगर थाना पहुंच गई। पुलिस ने उसकी आपबीती को सुनने के बाद महिला अल्पावास गृह में भर्ती कराया। लड़की के बयान पर आफताब उर्फ जमालुद्दीन के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।