Exclusive: बुद्धा के बाद अब विवेक अग्निहोत्री लाएंगे लाल बहादुर शास्त्री
हाल ही में नोटबंदी को लेकर पल्लवी जोशी का बनाया गया वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। फिलवक्त अपने टीवी किरदार को लेकर पल्लवी उत्साहित हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। 'बुद्धा इन ट्रैफिक जाम' जैसी फ़िल्म बना चुके विवेक अग्निहोत्री अब देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से जुड़ी एक कहानी पर फ़िल्म बनाने वाले हैं। फिल्म में शास्त्री जी की जिंदगी के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाया जायेगा।
यह खुलासा विवेक की पत्नी और इस फिल्म मे अभिनय करने जा रहीं पल्लवी जोशी ने किया है। उन्होंने बताया है कि यह विवेक का एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है और वे इसके लिए लंबे समय से रिसर्च कर रहे थे। अब उनका रिसर्च लगभग पूरा हो चुका है और स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। फिलहाल पल्लवी जोशी, सोनी टीवी के शो पेशवा बाजीराव में ताराबाई का किरदार निभा रही हैं और वो मानती हैं कि ये शो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा। पेशवा बाजीराव में उस दौर की मराठा संस्कृति में महिलाओं की शासन में भागीदारी को अच्छे ढंग से पेश किया जाने वाला है। पल्लवी जोशी हमेशा ही सोशल इश्यू पर अपनी स्पष्ट राय रखती नजर आयी हैं। वो वे सोशल मीडिया में भी एक्टिव रहती हैं। इस बारे में पल्लवी का कहना है कि वे जिस परिवेश में पली बढ़ी हैं, यह उनका फर्ज है कि वे इस तरह के मुद्दों पर अपनी राय रखें और इस तरह के ही मुद्दों पर फिल्में भी बनायें।
Exclusive : दिल से दिल तक में होने वाला था ब्लण्डर , रश्मि देसाई ने बचाया
हाल ही में नोटबंदी को लेकर पल्लवी जोशी का बनाया गया वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। फिलवक्त अपने टीवी किरदार को लेकर पल्लवी उत्साहित हैं।