फेमा उल्लंघन केसः लीलावती अस्पताल का पूर्व न्यासी गिरफ्तार
लीलावती अस्पताल के पूर्व न्यासी किशोर मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने आज (बुधवार) सुबह करीब 7 बजे उन्हें गिरफ्तार किया। मेहता को फेमा ( फॉरन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई। लीलावती अस्पताल के पूर्व न्यासी किशोर मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने आज (बुधवार) सुबह करीब 7 बजे उन्हें गिरफ्तार किया। मेहता को फेमा ( फॉरन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है।
ईडी के अधिकारियों की मानें तो लीलावती अस्पताल के पू्र्व न्यासी किशोर मेहता को विदेशी मुद्रा उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मेहता पर लगभग 20 मिलियन डॉलर के लेनदेन का आरोप है। इन्होंने विदेशी विनियम का उल्लंघन अपने हीरे के व्यवसाय के जरिए किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस लेनदेन से साफ जाहिर होता है कि उन्होंने विदेशी विनिमय कानून का उल्लंघन किया है। इस आरोप में कोर्ट ने पहले ही किशोर मेहता के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था।
सूत्रों की मानें तो ईडी के अधिकारी पिछले काफी समय से मेहता की तलाश कर रहे थे। जिसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि फेमा के उल्लंघन के तहत ईडी ने कई और कंपनियों को भी नोटिस भेजा है।