कांकेर : कोयलीबेड़ा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हई। पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने आलपरस गांव के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए अस्थाई कैंप पर धावा बोला, जिसमें दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई।
By Sudhir JhaEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2015 11:02 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2015 11:10 AM (IST)
कांकेर। छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हई। पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने आलपरस गांव के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए अस्थाई कैंप पर धावा बोला, जिसमें दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई।
सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के अस्थाई कैंप से एक बंदूक, नक्सली वर्दियां, बर्तन और अन्य सामान बरामद किए। फायरिंग के बाद नक्सली यहां से भाग गए। बताया गया है कि कुछ नक्सलियों को गोली भी लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें