केरल में त्रिशूर पूरम की तैयारियां जोरों पर, होगी 'गजराज' परेड
पशुपालन विभाग, वन्य जीव और वन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों ने आज सुबह ही उत्सव पूर्व हाथियों का निरीक्षण किया।
नई दिल्ली। केरल का लोकप्रिय त्रिशूर पूरम उत्सव विश्व में प्रसिद्ध है। हजारों लोग मिलकर त्रिशूर के थेक्किन्कडु मैदान में एकत्र होकर पूरम अथवा उत्सव मनाते हैं। यह उत्सव केरल के प्रचीन वडक्कुमनाथ मन्दिर के प्रांगण में आयोजित किया जाता है। उत्सव में 30 सजे-धजे हाथियों की भव्य परेड निकाली जाती है। दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के समापन में आतिशबाजी का दृश्य देखते बनता है।
हाथियों की परेड से पहले उनके स्वास्थ्य की जांच की जाती है। पशुपालन विभाग, वन्य जीव और वन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस कर्मियों ने आज सुबह ही उत्सव पूर्व हाथियों का निरीक्षण किया। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए इस बार हाथियों की परेड पर अनिश्चितता बनी हुई थी। राज्य सरकार के निर्णय के बाद हाथियों की परेड संभव हो सकी है।
केरल के विश्व प्रसिद्ध उत्सव त्रिशूर पूरम की तैयारियों में जुटे लोग, देखें तस्वीरें