Move to Jagran APP

तमिलनाडु: आठ मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने पकड़ा

श्रीलंका ने तमिलनाडु के आठ मछुआरों को उनकी क्षेत्र सीमा में मछली पकड़ने के जुर्म में पकड़ लिया है साथ ही उनके बोट भी जब्त कर लिए हैं।

By Srishti VermaEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 01:00 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 01:53 PM (IST)
तमिलनाडु: आठ मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने पकड़ा
तमिलनाडु: आठ मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने पकड़ा

नागापट्टिनम (एएनआई)। श्रीलंकन नौसैनिकों ने तमिलनाडु के आठ मछुआरों को उनके क्षेत्रसीमा में मछली पकड़ने के आरोप में पकड़ लिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए ये बताया। बताया जाता है कि मछुआरे परुथिथुरई के नजदीक मछली पकड़ने का काम कर रहे थे, जब लंकन नौसैनिकों ने वहां आकर उन्हें पकड़ कर कंगेन्सनथुरई बंदरगाह ले गए।

loksabha election banner

नागापट्टिनम जिले के मत्स्य विभाग क संयुक्त निदेशक अमाला जेवियर ने कहा, मछुआरे मछली पकड़ने के लिए मशीन से चलने वाली बोट का इस्तेमाल कर रहे थे, जिन्हे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के विशेष क्षेत्र में मछली पकड़ने के कथित उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उनके बोट भी जब्त कर लिये गये हैं।
यह घटना श्रीलंकाई द्वीप में नेदुनाथीव के पास नौसैनिकों द्वारा कथित रुप से पुदुकोट्टई जिले के चार मछुआरों और पुडुचेरी के कराईकल क्षेत्र से 17 मछुआरों को पकड़े जाने के दो दिनों के बाद हुई है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने 22 जून को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से श्रीलंका नौसैनिकों द्वारा जब्त किये गए 137 बोट और 20 मछुआरों की रिहाई के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। मत्स्य विभाग ने बताया, मछली पकड़ने पर प्रतिबंध 15 जून को समाप्त होने के बाद से श्रीलंका ने राज्य के 22 से अधिक मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : भारतीय मछुआरों की 42 नौकाएं सौंपेगा श्रीलंका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.