चुनाव आयोग का आजम को कारण बताओ नोटिस
चुनाव आयोग ने उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और चुनाव अभियान के लिए अपने खिलाफ लगे प्रतिबंध अनदेखा करने को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और चुनाव अभियान के लिए अपने खिलाफ लगे प्रतिबंध अनदेखा करने को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कारगिल संबंधी विवादित बयान पर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के चुनाव अभियान पर प्रतिबंध लगाने के कुछ दिन बाद आयोग ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आजम से शुक्रवार शाम तक जवाब देने को कहा गया है। आयोग का कहना है कि उसने गंभीर चिंता के साथ इस बात पर ध्यान दिया है कि प्रतिबंध के बावजूद आजम ने लगातार और जान बूझकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया। नोटिस में कहा गया है कि आजम ने चुनाव आयोग के खिलाफ आधारहीन और अपमानजनक आरोप लगाए हैं।