50 मिनट में खा गए ये वाला 3 पराठा तो जिंदगी भर खाना फ्री
अगर आप को तीन पराठे खाने के बाद पूरी जिंदगी फ्री में पराठा खाने को मिले तो भईया कोई भी तैयार हो जायेगा। इतना ही नहीं तीनों पराठे खाने पर एक लाख रुपये कैश भी मिलेगा।
3 पराठें खाने पर मिलेगा 1 लाख कैश
रोहतक दिल्ली बाईपास पर तपस्या पराठा जंक्शन ने तीन पराठे खाने पर एक लाख रुपए का इंश्योरेंश, 1 लाख रुपए कैश और जिंदगी भर फ्री खाना देने का अनोखा इनाम रखा है। अभी तक रोहतक के अश्विनी और मध्यप्रदेश से महाराज ने ही इस चुनौती को पूरा कर यह इनाम हासिल किया है। तपस्या के मालिक मुकेश गहलावत ने बताया कि वे 10 साल से इस काम से जुड़े हुए हैं। अपनी बेटी के नाम से उन्होंने तपस्या पराठा जंक्शन खोला है। उन्होंने बताया कि उनका पराठा लगभग 2 फीट का है। इसका वजन 1200 ग्राम है।
सिर्फ दो लोग जीत सके हैं ईनाम
मध्यप्रदेश के महाराज ने 50 मिनट में 4 पराठे खाए हैं। वहीं रोहतक के अश्विनी ने 40 मिनट में 3 पराठे खाकर इनाम जीता है। दूर-दूर से उनके पराठों का स्वाद लेने के लिए लोग आते हैं। तपस्या परांठा जंक्शन के संचालक मुकेश ने बताया कि उन्होंने 2008 से 2 फुट के परांठे बनाने शुरू किए थे। उनके यहां देश-विदेश से लोग परांठा खाने के लिए आते हैं। पिछले साल भैसरू के अश्विनी ने तीन परांठे खाकर चुनौती को पूरा किया। अब पराठा जंक्शन उन्हें एक वर्ष से फ्री खाना खिला रहे हैं। इसके बाद अभी तक किसी ने भी इस चुनौती को पूरा नहीं किया है।
पराठों की खासियत
व्यास : 2 फुट
वजन : 1200 ग्राम
स्टफिंग : 700 ग्राम
कीमत : 150-350 रुपए
वैरायटी : 40