डीयू के छात्र की पीट-पीट कर हत्या
नंदनगरी इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त रोहित (19) के रूप में हुई है। बुधवार रात उसने जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नई दिल्ली। नंदनगरी इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त रोहित (19) के रूप में हुई है। बुधवार रात उसने जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रोहित परिवार के साथ सुंदर नगरी में रहता था। वह बीए प्रथम वर्ष (पत्राचार) का छात्र था। करीब दो माह पूर्व इलाके के रहने वाले शहजाद, सलमान और शाहरुख से उसका झगड़ा हुआ था। 20 जुलाई को रोहित घर के पास की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए गया था। इस बीच शहजाद, सलमान, शाहरुख व एक अन्य युवक ने रोहित को रोक लिया। चारों ने उसे बुरी तरह पीटा। उसका सिर कई बार दीवार से पटक दिया। वारदात के बाद चारों फरार हो गए। गंभीर हालत में परिजनों ने रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया था।
पढ़े : लाश के ऊपर से गुजरे 100 से ज्यादा वाहन, सिर्फ दांत नजर आ रहे थे