मुंबई में मैंग्रोव पार्कों में सैर का सपना जल्द हो सकता है सच
महानगर मुंबई में मैंग्रोव पार्कों में सैर का सपना जल्द ही सच हो सकता है। पर्यावरण संरक्षकों के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश के वन विभाग ने मैंग्रोव पार्कों के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए हाईकोर्ट ने जो दिशा-निर्देश जारी किए हैं उसे ध्यान
मुंबई। महानगर मुंबई में मैंग्रोव पार्कों में सैर का सपना जल्द ही सच हो सकता है। पर्यावरण संरक्षकों के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश के वन विभाग ने मैंग्रोव पार्कों के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए हाईकोर्ट ने जो दिशा-निर्देश जारी किए हैं उसे ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने इसपर आगे बढ़ने की इजाजत दी है।
इस बारे में विधानसभा को आश्वासन देते हुए राज्य के वन मंत्री सुधीर मुंगांतिवार ने कहा कि पिछले 15 वर्ष के दौरान मंबई में मैंग्रोव क्षेत्रों में कई गुणे की बढ़ोत्तरी हुई है। वन मंत्री शिवसेना के सदा सर्वांनकर व अन्य नेताओं के इससे संबंधित ध्यानाकर्षण नोटिस का जवाब दे रहे थे। विधायकों का आरोप था कि निर्माण सामग्रियों के अवैध तरीके से डंपिंग की वजह से मैंग्रोव क्षेत्र कम होते जा रहे हैं।
भाजपा विधायक ए शेलर ने पूछा कि क्या कंजर्वेशन एक्शन ट्रस्ट के देवी गोयनका ने मैंग्रोव पार्क के लिए जो प्रस्ताव दिया था क्या उसी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस पर मंत्री ने कहा कि हम हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों के मुताबिक मैंग्रोव पार्कों के प्रस्ताव पर आगे बढ़ रहे हैं। प्रस्तावित वेटलैंड पार्क को हांगकांग के 'माई पो' वेटलैंड पार्क के तर्ज पर बनाने के लिए सरकार ने 2009 में अपनी मंजूरी दी थी। हालांकि अबतक यह कागत तक ही सीमित था। उन्होंने कहा कि एक और वेटलैंड पार्क नवी मुंबई के नेरुल में बनाए जाने की योजना है।
पढ़ेंः जिम कार्बेट का 141 वां जन्मदिन मनाया
पढ़ेंः दुधवा के हाथियों ने लखीमपुर के जंगलों में मचाया उत्पात