हम क्यों बात कर रहे पाकिस्तान जैसे कुटिल देश के साथः आरके सिंह
पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित बातचीत के खिलाफ विपक्ष के साथ साथ भाजपा से भी आवाजें उठने लगी है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने कहा है कि मालूम नहीं क्यों हम पाकिस्तान जैसे कुटिल और जिस पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता उसके साथ बातचीत
नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित बातचीत के खिलाफ विपक्ष के साथ साथ भाजपा से भी आवाजें उठने लगी है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरके सिंह ने कहा है कि मालूम नहीं क्यों हम पाकिस्तान जैसे कुटिल और जिस पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता उसके साथ बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान वह देश है जो अपने सहयोगियों को भी धोखा देने से नहीं चूकता।
इससे पहले कांग्रेस के मनीष तिवारी ने भी भाजपा पर हमला करते हुए भारत-पाक वार्ता को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर हमले के बाद भी भारत क्यों पाकिस्तान के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है?जबकि पहले भाजपा का कहना था कि जबतक सीमापार से आतंकवाद खत्म नहीं होता हमे उनसे किसी तरह की बातचीत नहीं करनी चाहिए।
पढ़ेंः गुरदासपुर हमले के बाद भी पाक संग वार्ता पर मनीष तिवारी ने उठाए सवाल