गन्ने की होली जलाते समय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत 5 झुलसे
मेरठ। कमिश्नरी पर गन्ना मूल्य भुगतान के लिए आंदोलन कर रहे कई कांग्रेसी गन्ने की होली जलाते वक्त झुलस गए। झुलसे लोगों में जिलाध्यक्ष विनय प्रधान भी शामिल हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर घर भेज दिया गया। कांग्रेस ने सोमवार को गन्ना भुगतान को लेकर मंडल मुख्यालय घेरने का ऐलान किया था। इसके चलते कांग्रेसी
मेरठ। कमिश्नरी पर गन्ना मूल्य भुगतान के लिए आंदोलन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ता गन्ने की होली जलाते वक्त झुलस गए। झुलसे लोगों में जिलाध्यक्ष विनय प्रधान भी शामिल हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर घर भेज दिया गया।
कांग्रेस ने सोमवार को गन्ना भुगतान को लेकर मंडल मुख्यालय घेरने का ऐलान किया था। इसके चलते कांग्रेसी कमिश्नरी पर एकत्र हुए और भुगतान न होने पर नाराजगी जताते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपकर लौटते वक्त कमिश्नरी के गेट पर गन्ने की होली जलाने लगे। गन्ने को जलाते वक्त फोटो खिंचवाने की होड़ में कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की हो गई और किसी ने पीछे से जलती आग में पेट्रोल डाल दिया।
अचानक आग बढ़ी तो अफरा-तफरी मच गई और कई कांग्रेसी जलते हुए गन्नों पर जा गिरे। इसके चलते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रेमा शर्मा, मंजीत सिंह कोछड़ समेत पांच लोग झुलस गए। इन सभी को जिला अस्पताल लाया गया और इलाज के बाद घर भेज दिया गया। सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।