Move to Jagran APP

दिग्विजय का व्यवहार ही नहीं, नीतियां भी खराब: महेश जोशी

कांग्रेस नेता महेश जोशी ने दिग्विजय सिंह पर जबरदस्‍त हमला बोला है। उनका कहना है कि उनकी नीतियां और व्‍यवहार दोनों ही गलत हैं।

By Kamal VermaEdited By: Published: Mon, 01 May 2017 01:53 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2017 01:53 AM (IST)
दिग्विजय का व्यवहार ही नहीं, नीतियां भी खराब: महेश जोशी
दिग्विजय का व्यवहार ही नहीं, नीतियां भी खराब: महेश जोशी

इंदौर (नई दुनिया)। मध्य प्रदेश में दिग्विजय सरकार के दूसरे कार्यकाल में सिंह का व्यवहार ही नहीं, नीतियां भी खराब हो गई थीं। इसीलिए प्रदेश में कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई। तब चुनाव के एक साल पहले उन्होंने शासकीय कर्मचारियों से पंगा ले लिया। ऐसा वही व्यक्ति कर सकता है जिसको अगली बार सरकार न बनानी हो। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्व. इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी समारोह समिति के संयोजक महेश जोशी ने रविवार को यह बेबाक बयान दिया।

loksabha election banner

गौरतलब है कि दो दशक पहले महेश जोशी कांग्रेस की धुरी माने जाते थे। किंग मेकर कहलाने वाले जोशी के कारण ही दिग्विजय सिंह आसानी से दूसरी बार भी सीएम बन गए थे। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सभी बड़े कांग्रेस नेताओं को एक साथ मैदान में आना पड़ेगा। इससे घर बैठे निराश कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आ सकता है। अभी तो यह हो रहा है कि किसी को अध्यक्ष बनाया नहीं कि चौथे दिन से उसे बदलने की मुहिम शुरू हो जाती है।

कांग्रेस दिग्गज बोले, नो कमेंट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दो दिन में गुजरात, कर्नाटक और गोवा प्रदेश प्रभारियों को बदल देने पर मप्र कांग्रेस में वरिष्ठ नेता हैरान हैं। दिग्विजय सिंह को लेकर प्रदेश कांग्रेस की अंदरू नी सियासत गर्मा गई है। हालांकि, अधिकांश नेता एआइसीसी के फैसलों पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं। कांग्रेस दिग्गज हाईकमान के इस बदलाव पर मीडिया से दूरी बनाने लगे हैं। मप्र कांग्रेस अध्यक्ष अरण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, सांसद व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया जैसे दिग्गजों ने 'नो कमेंट' कर चुप्पी साध ली है। वहीं दिग्विजय ने ट्वीट में कहा कि मैं खुश हूं कि 'अंतत: राहुल जी नई टीम बना रहे हैं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.