Move to Jagran APP

दिल्ली जा रहा विमान मुंबई लौटा, सभी सुरक्षित

मुंबई से दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान को प्रस्थान के महज 15 मिनट बाद ही किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण आज सुबह हवाई अड्डे पर लौटना पड़ा। हवाई अड्डे एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

By Sudhir JhaEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2015 06:33 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2015 08:12 PM (IST)
दिल्ली जा रहा विमान मुंबई लौटा, सभी सुरक्षित

मुंबई। मुंबई से दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान को प्रस्थान के महज 15 मिनट बाद ही किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण आज सुबह हवाई अड्डे पर लौटना पड़ा। हवाई अड्डे एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट संख्या 6ई-178 के सभी 150 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोई भी 'आपातकालीन लैंडिंग' नहीं हुई है। सस्ती दरों पर विमान सेवा उपलब्ध कराने वाली इंडिगो कंपनी के विमान ने करीब 15 मिनट देरी से सुबह 9:45 बजे उड़ान भरी थी। बाद में 15 मिनट बाद विमान में सह-पायलट ने घोषणा की कि कुछ तकनीकी खामी के कारण विमान को वापस मुंबई ले जाया जाएगा। यद्यपि इंडिगो के अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, लेकिन सूत्रों की मानें तो संभवत: ईंधन प्रणाली में रिसाव के कारण विमान को मुंबई लौटने को मजबूर होना पड़ा।

पढ़ेंः बांग्लादेशी फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.