Move to Jagran APP

35 डिग्री पहुंचा पारा, पांच वर्षो में सर्वाधिक गर्म रहा 22 मार्च

दिल्ली में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है, बुधवार को तापमान 35 डिग्री पार कर गया।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 08:33 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 10:11 AM (IST)
35 डिग्री पहुंचा पारा, पांच वर्षो  में सर्वाधिक गर्म रहा 22 मार्च
35 डिग्री पहुंचा पारा, पांच वर्षो में सर्वाधिक गर्म रहा 22 मार्च

नई दिल्ली (जेएनएन)। गर्मी का कहर अब कड़ा होने लगा है। बुधवार को तापमान 35 डिग्री पार कर गया। दिन भर लोग तेज धूप का सामना करते रहे। यातायात सिग्नल पर ठहरना मुश्किल हो गया। पिछले सात वर्षो में 22 मार्च के दिन यह सर्वाधिक तापमान था। बृहस्पतिवार को तापमान 36 डिग्री पार हो जाने के आसार हैं।

loksabha election banner

बुधवार को सुबह से ही मौसम के रूख में तल्खी थी। धूप भी सुबह ही निकल गई और कुछ ही देर में खासी तेज हो गई। आसमान भी दिन भर साफ ही रहा। लिहाजा, अधिकतम के साथ- साथ न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 5 डिग्री अधिक 35.7 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.2 डिग्री दर्ज किया गया। नमी का स्तर अधिकतम 83 और न्यूनतम 29 फीसद रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी कई दिनों तक तापमान में लगातार इजाफा होगा। इसकी वजह यही है कि हाल फिलहाल कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहा और आसमान भी साफ चल रहा है। ऐसे में तापमान तेजी से बढ़ता है। बृहस्पतिवार को मौसम और गर्म होगा। हालांकि आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज वाले बादल भी बन सकते हैं लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम 19 डिग्री रहने की संभावना है। अगले सप्ताह उत्तर पाकिस्तान पर बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ अगर दिल्ली के पास से गुजरेगा तो शायद दिल्ली के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

पिछले सात वर्षो में 22 मार्च को तापमान

  • सन         अधिकतम    न्यूनतम
  • 2011       29 डिग्री      14 डिग्री
  • 2012      26 डिग्री       12 डिग्री
  • 2013      32 डिग्री       19 डिग्री
  • 2014      33 डिग्री        17 डिग्री
  • 2015      32 डिग्री        18 डिग्री
  • 2016      32 डिग्री        17 डिग्री
  • 2017      35 डिग्री       18 डिग्री

 यह भी पढ़ें: पारा 35.6 डिग्री, सीजन का सबसे गर्म दिन

यह भी पढ़ें: गर्मी ने दी दस्तक, हैंडपंप बना खूंटा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.