दिल्ली विश्व में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर
भारत की राजधानी दिल्ली विश्व का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया है। अब सिर्फ जापान की राजधानी टोक्यो की आबादी ही दिल्ली से अधिक है। इस बारे में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1
संयुक्त राष्ट्र। भारत की राजधानी दिल्ली विश्व का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया है। अब सिर्फ जापान की राजधानी टोक्यो की आबादी ही दिल्ली से अधिक है। इस बारे में संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1990 के बाद से दिल्ली की आबादी दोगुनी हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक 2050 तक भारत इस मामले में पहले नंबर पर होगा जहां शहरों में रहने वालों की संख्या सबसे अधिक होगी। शहरी जनसंख्या के मामले में भारत, चीन से भी आगे निकल जाएगा।
यूएन रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली 2030 तक विश्व में सबसे अधिक आबादी वाले शहर के रूप में दूसरे स्थान पर बना रहेगा। उस समय तक इसकी आबादी बढ़कर तीन करोड़ 60 लाख तक पहुंच जाएगी। टोक्यो इस समय विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। इसकी जनसंख्या इस समय 3 करोड़ 80 लाख है। हालांकि वहां की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्ष 2030 तक टोक्यो विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा लेकिन उसकी जनसंख्या घटकर तीन करोड़ 70 लाख रह जाएगी।
यूएन रिपोर्ट-2014 के मुताबिक सबसे अधिक आबादी के मामले में मुंबई का स्थान विश्व में छठा है, लेकिन 2030 तक इसका स्थान चौथा हो जाएगा। उस समय मुंबई की आबादी दो करोड़ 80 लाख होगी। इस समय मुंबई की जनसंख्या 2.1 करोड़ है। जनसंख्या के मामले में टोक्यो, दिल्ली के बाद शंघाई का स्थान है।
पढ़ें: दिल्ली में बिजली की मांग का नया रिकार्ड, कटौती की आशंका