दैनिक जागरण को प्रिंटर ऑफ द ईयर सम्मान
न्यूजपेपर प्रिंटर ऑफ द ईयर-2015 का पुरस्कार दैनिक जागरण को मिला है। यह सम्मान श्रेष्ठ मुद्रण के लिए हर साल प्रिंटवीक की ओर से दिया जाता है। प्रिंटवीक प्रिंट उद्योग से जुड़ी प्रतिष्ठित पत्रिका है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 02:31 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 02:34 AM (IST)
नई दिल्ली [ब्यूरो]। न्यूजपेपर प्रिंटर ऑफ द ईयर-2015 का पुरस्कार दैनिक जागरण को मिला है। यह सम्मान श्रेष्ठ मुद्रण के लिए हर साल प्रिंटवीक की ओर से दिया जाता है। प्रिंटवीक प्रिंट उद्योग से जुड़ी प्रतिष्ठित पत्रिका है।
बुधवार रात मुंबई में आयोजित एक समारोह में जागरण प्रकाशन की ओर से राजेश कुमार सिंह ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। 'दैनिक जागरण' ने 2012 में भी यह सम्मान हासिल किया था। जबकि 2013 और 2014 में फाइनल राउंड में पहुंचा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें