दिल्ली समेत 8 राज्यों के खाद्य नमूनों की क्रॉस चेकिंग गाजियाबाद में
गाजियाबाद की प्रयोगशाला में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व जम्मू-कश्मीर जैसे कुल आठ राज्यों के खाद्य नमूनों की क्रास जांच होगी।
नोएडा (प्रभात उपाध्याय)। प्रदेश के राजकीय प्रयोगशाला की जांच मे फेल पाए जाने वाले खाद्य नमूनों की क्रॉस जांच अब गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित खाद्य अनुसंधान एवं मानकीकरण प्रयोगशाला में हो सकेगी। अभी तक फेल नमूनों को दोबारा जांच की अपील के बाद कोलकाता के केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला में भेजना पड़ता था।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर देशभर की चार केंद्रीय प्रयोगशालाओं के कार्यक्षेत्र में संशोधन किया है। इसके तहत विभिन्न राज्यों को उनके नजदीकी प्रयोगशालाओं में अपील के खाद्य नमूनों की पुन: जांच कराने की अनुमति प्रदान कर दी है।
इसके तहत अब गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित खाद्य अनुसंधान एवं मानकीकरण प्रयोगशाला में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे कुल आठ राज्यों के खाद्य नमूनों की क्रास जांच होगी।
वहीं केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला, कोलकाता, खाद्य संरक्षा एवं विश्लेषणात्मक गुणवलाा नियंत्रण प्रयोगशाला मैसूर और राज्य जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, पुणे के कार्यक्षेत्र में भी संशोधन किया गया है।
नमूनों की क्रॉस जांच में आएगी तेजी
अभी तक विभिन्न राज्यों को खाद्य के नमूनों को क्रॉस जांच के लिए दूर-दराज के प्रदेशों में भेजना पड़ता था। जैसे उत्तर प्रदेश के नमूने कोलकाता जाते थे, जबकि दिल्ली के नमूनो को मैसूर की लैब में क्रॉस जांच के लिए भेजना पड़ता था। इस प्रक्रिया मे काफी समय लग जाता था। अब विभिन्न राज्यों के खाद्य नमूनों की उनके नजदीकी लैब में जांच होने से समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही नमूनों की रिपोर्ट जल्दी आ जाएगी।
अब देश की चार प्रयोगशालाओं का यह होगा कार्य क्षेत्र
1- खाद्य अनुसंधान एवं मानकीकरण प्रयोगशाला, गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर
2- केंद्रीय खाद्य प्रयोगशाला, कोलकाता : पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, छलाीसगढ़, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैड, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान व निकोबार
3- खाद्य संरक्षा एवं विश्लेषणात्मक गुणवलाा नियंत्रण प्रयोगशाला, मैसूर : आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुद्दुचेरी और लक्षद्वीप
4- राज्य जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, पुणे : गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दादरा एवं नगर हवेली, गोवा और दमन व दीव