मकान के छज्जे पर चढ़ा मगरमच्छ, हड़कंप
हल्द्वानी। शहर से करीब दस किमी दूर ग्राम हाटा में बुधवार की सुबह गौला नदी से भटककर आया मगरमच्छ एक मकान के छज्जे पर चढ़
हल्द्वानी। शहर से करीब दस किमी दूर ग्राम हाटा में बुधवार की सुबह गौला नदी से भटककर आया मगरमच्छ एक मकान के छज्जे पर चढ़ गया। इससे गांव भर में हड़कंप मच गया।
हुआ यूं कि हरीश चंद्र अंडोला के परिवार के सदस्य बुधवार की सुबह जगे तो दरवाजे के छज्जे पर मगरमच्छ देखा। इस पर परिजन घबरा गए। परिजनों का शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग वहां इक_ा हो गए। इस बीच वन विभाग को भी इत्तला देदी गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर आकर मगरमच्छ को काबू कर लिया। करीब दो घंटे तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वन विभाग टीम ने मगरमच्छ को शक्तिफार्म स्थित धौराडैम में छोड़ दिया। वन विभाग के मुताबिक छह फुट लंबा यह मगरमच्छ शांतिपुरी से भटककर यहां आया होगा। पूर्व में भी उस क्षेत्र में मगरमच्छ निकलते रहे हैं।