Move to Jagran APP

सऊदी सरकार ने वीजा शुल्क में की बढ़ोतरी, भारत पर पड़ेगा असर

कच्चे तेल की गिरती कीमतों से परेशान सऊदी सरकार ने वीजा शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है।

By Lalit RaiEdited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 02:23 PM (IST)
सऊदी सरकार ने वीजा शुल्क में की बढ़ोतरी, भारत पर पड़ेगा असर

रियाद(एएफपी)। सऊदी अरब सरकार ने वीजा शुल्क में सात गुने की बढ़ोतरी कर दी है। जानकारों का कहना है कि सरकार के इस फैसले का असर न केवल सऊदी अर्थव्यवस्था पर पडे़गा, बल्कि दुनिया की दूसरी अर्थव्यवस्थाएं भी प्रभावित होंगी। सऊदी सरकार के इस फैसले के बाद भारतीय व्यापारियों पर खासा असर पड़ेगा। लेकिन सऊदी अरब के व्यापार जगत का मानना है कि इस फैसले का नकारात्मक असर नहीं होगा। सऊदी अरब से जिन देशों के कारोबारी रिश्ते हैं, वो बढ़े हुए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

loksabha election banner

वीजा शुल्क की कुछ खास बातें

- 6 महीने की बिजनेस वर्क विजिट(मल्टीपल एंट्री) के लिए अदा करने होंगे तीन हजार रियाल।

- पहले ये राशि 400 रियाल थी।

- सिंगल एंट्री वीजा के लिए अदा करने होंगे दो हजार रियाल।

-यूरोपीय यूनियन और अमेरिका के लिए वीजा शुल्क में बढ़ोतरी नहीं।

-ब्रिटिश लोगों के लिए वीजा शुल्क में मामूली बढ़ोतरी।

- एक साल के लिए अदा करने होंगे पांच हजार रियाल।

- दो साल के लिए ये राशि आठ हजार रियाल होगी।

-तेल की कीमतों में कमी की वजह से सऊदी सरकार की कमाई में 68 फीसद की आई कमी।

- सऊदी अरब में छुट्टी के लिए स्थानीय स्पांसर की जरूरत होती है।

सऊदी अरब से आज लौटने लगेंगे बेरोजगार भारतीय

राजनयिकों की नजर में अदूरदर्शी कदम

रियाद स्थित कुछ राजनयिकों से अदूरदर्शी बताया है। जानकारों का मानना है कि सऊदी सरकार दूसरे देशों के व्यापारियों का खून चूस रही है। वो जितना हो सकता है वीजा शुल्क के जरिए अपने खजाने को भरने की कोशिश कर रहे हैं।लेकिन इसका नकारात्मक असर होगा। लेकिन सऊदी अधिकारियों को यकीन है कि वीजा शुल्क में बढ़ोतरी से नुकसान की भरपायी की जा सकेगी।

सनकी फैसले से होगा नुकसान

तेल उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि ये एक सनक से पूर्ण बेवकूफी भरा फैसला है। इसका असर सऊदी अर्थव्यवस्था पर निश्चित तौर पर पड़ेगा। 2014 से ऑयल की कीमतों में कमी की वजह से सऊदी खजाने पर बुरा असर पड़ा है। सऊदी अरब के डेप्यूटी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था अप्रैल में विजन 2030 जारी किया था। विजन 2030 के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश को और समृद्ध बनाने पर बल दिया गया था। विजन दस्तावेज के मुताबिक सऊदी अरब में निवेश के लिए उपयुक्त माहौल बनाने की बात भी कही गई थी।

बच्ची की इलाज के लिए अमेरिकी वीजा का इंतजार कर रहा पाकिस्तानी परिवार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.