Move to Jagran APP

रायपुर में 30 को फहराया जाएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) पर 30 अप्रैल को फहराया जाएगा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 26 Apr 2016 03:23 AM (IST)Updated: Tue, 26 Apr 2016 06:47 AM (IST)
रायपुर में 30 को फहराया जाएगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

रायपुर (ब्यूरो)। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब) पर 30 अप्रैल को फहराया जाएगा। पहले केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के हाथ ध्वजारोहण की तैयारी थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करेंगे।

loksabha election banner

ये है खासियत

तिरंगे के लिए 82 मीटर ऊंचा और 18 टन वजनी हाईमास्ट पोल ख़़डा किया गया है।

फाउंडेशन से हाईमास्ट पोल की नोक तक ऊंचाई 84.87 मीटर है।

तिरंगे झंडे की लंबाई 90 फीट और चौड़ाई 60 फीट है।

पढ़ेंः पाकिस्तान में अपने घर तिरंगा फहराने पर गिरफ्तार हुआ कोहली का प्रशंसक

रांची में है 81 मीटर ऊंचा पोल

झारखंड के रांची स्थित पहाड़ी मंदिर परिसर में 25 जनवरी को 81 मीटर ऊंचे पोल पर तिरंगा झंडे का ध्वजारोहण किया गया। यह अब तक देश में सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा है। रायपुर में 82 मीटर फ्लेग हाईमास्ट पोल लगाया है। इसलिए यह रांची से एक मीटर ऊंचा झंडा होगा।

रात को नहीं उतारना पड़ेगा

राष्ट्रीय ध्वज को सूर्यास्त से पहले उतारने का नियम है, लेकिन 82 मीटर ऊंचाई से रोज शाम को झंडा उतारना और अगले दिन चढ़ाना कठिन होगा, इसलिए पोल के चारों तरफ एक-एक किलोवॉट की एलईडी फोकस लाइट लगाई गई हैं। रात को यही लाइट झंडे को रोशन करेंगी। एक अतिरिक्त झंडा भी बनवाया गया है। दोनों झंडे मुंबई की फ्लैग फैक्टरी में तैयार हुए हैं। इन्हें नीटेड डेनियर पॉलिस्टर कपड़े से बनाया गया है, जो रोशनी पड़ने पर चमकेगा।

पढ़ेंः हरियाणा में सबसे ज्यादा शिक्षित बेटियों ने फहराया तिरंगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.