Move to Jagran APP

नेतृत्व बदलने से भी भ्रष्ट ही रहेगी कांग्रेस: भाजपा

भाजपा ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने को अधिक तरजीह नहीं देते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी को एक भ्रष्ट विचार प्रक्रिया करार दिया।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 06:45 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 06:45 AM (IST)
नेतृत्व बदलने से भी भ्रष्ट ही रहेगी कांग्रेस: भाजपा

नई दिल्ली, प्रेट्र। भाजपा ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने को अधिक तरजीह नहीं देते हुए मुख्य विपक्षी पार्टी को एक भ्रष्ट विचार प्रक्रिया करार दिया। पार्टी ने कहा कि उसके काम करने की शैली और भ्रष्ट तरीके वही रहते हैं। नेतृत्व बदलने से भी कांग्रेस भ्रष्ट ही रहेगी। राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर निशाना साधे जाने के बाद पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

loksabha election banner

पात्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को भ्रष्टाचार के एक मामले में सजा सुनाए जाने का उल्लेख किया। कोड़ा कांग्रेस के समर्थन से ही मुख्यमंत्री बने थे। पात्रा ने कहा कि यह विडंबना है कि कांग्रेस के चार वर्षों से सत्ता में नहीं रहने के बावजूद अब भी भ्रष्टाचार के मामले बाहर आ रहे हैं। लोग उस भ्रष्टाचार के लिए जेल जा रहे हैं जो उन्होंने सत्ता में रहने के दौरान किए थे।

यह भी पढें: भाजपा को गुजरात में सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं मिलेगा: भाजपा सांसद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.