कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग का पुनर्गठन
प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग का पुनर्गठन किया गया है। इस कवायद में अनुसूचित जाति के इकलौते प्रवक्ता अशोक सिंह के साथ-साथ आरपी सिंह को बाहर कर दिया गया है। ऐसे में जब पार्टी अनुसूचित जाति को पार्टी से जोड़ने की जीतोड़ कोशिश कर रही है, वहीं प्रदेश नेतृत्व ने
लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग का पुनर्गठन किया गया है। इस कवायद में अनुसूचित जाति के इकलौते प्रवक्ता अशोक सिंह के साथ-साथ आरपी सिंह को बाहर कर दिया गया है। ऐसे में जब पार्टी अनुसूचित जाति को पार्टी से जोड़ने की जीतोड़ कोशिश कर रही है, वहीं प्रदेश नेतृत्व ने प्रवक्ताओं में अनुसूचित जाति को नुमाइंदगी देने की आवश्यकता नहीं समझी है।
सत्यदेव त्रिपाठी को कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पद पर बरकरार रखा गया है। प्रवक्ताओं में वीरेन्द्र मदान (इंचार्ज), द्विजेन्द्र त्रिपाठी, अमरनाथ अग्रवाल, हिलाल अहमद, राजीव त्यागी तथा सुरेन्द्र राजपूत को बनाए रखा गया है जबकि सतीश राय, धीरेन्द्र सिंह तथा क्रांति शुक्ला नए प्रवक्ता के तौर पर शामिल हुए हैं। अशोक सिंह को प्रवक्ता पद से हटाकर संगठन मंत्री बनाया गया है।
सोशल मीडिया में शिव पांडेय (इंचार्ज), अतुल आक्रोश, यासिर काजमी, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, परवीन खान, संजय सिंह, विवेक नारायण मिश्र, अभिषेक पटेल, परमजीत सिंह, नीरज तिवारी व गौरव कपूर शामिल होंगे जबकि रिसर्च विंग में डा. विनोद चंद्रा, परवेज अहमद व ध्रुव त्रिपाठी को शामिल किया गया है। विजय सक्सेना को कम्युनिकेशन विभाग को सचिव बनाया गया है जबकि इवेंट कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी आराधना मिश्रा मोना को दी गई है।