Move to Jagran APP

किसानों को भड़का रही कांग्रेस: अमित शाह

मोदी ने जातिवाद, तुष्टीकरण की राजनीति खत्म कर दी। अब पॉलीटिक्स ऑफ परफॉर्मेस का युग है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sat, 10 Jun 2017 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2017 10:06 PM (IST)
किसानों को भड़का रही कांग्रेस: अमित शाह

नईदुनिया, रायपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि भाजपा की सरकारों में किसानों की आय दस गुना तक बढ़ी है। हमने स्वामीनाथन आयोग की कई सिफारिशें पहले ही लागू कर दी हैं। कांग्रेस किसानों की भावना भड़का रही है। इसकी निंदा की जानी चाहिए। कितने भी आंदोलन हो जाएं, भाजपा आपातकाल नहीं लगाएगी।

loksabha election banner

रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस में शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन साल में भारतीय लोकतंत्र को परिवर्तित कर दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है। मोदी ने जातिवाद, तुष्टीकरण की राजनीति खत्म कर दी। अब पॉलीटिक्स ऑफ परफॉर्मेस का युग है। छत्तीसगढ़ में किसानों का एक-एक दाना धान सरकार खरीद रही है। धान का बोनस देने पर भी विचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें : शिवराज पर कांग्रेस का वार अब उपवास नहीं वनवास की करो तैयारी

एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा अभी भाजपा ने राष्ट्रपति पद के लिए कोई उम्मीदवार तय नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जब मोदी ने सत्ता संभाली थी, तो जीडीपी 4.4 फीसदी थी, अब सात फीसद है। भारत दुनिया में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। शेयर बाजार ने 31 हजार अंकों की रिकॉर्ड छलांग लगाई है। बेनामी संपत्ति कानून यूपीए ने बनाया पर इसे लागू नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें : अमित शाह का बयान महात्मा गांधी का अपमान, माफी मांगे पीएम: कांग्रेस

हमने इच्छा शक्ति दिखाई। शाह ने कहा, हमने जो किया है, उसे हम बोलें यह ठीक नहीं, पर चुनाव दर चुनाव भाजपा की सफलता से यह साफ है कि हमारे काम को जनता का प्यार मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.