Move to Jagran APP

राहुल की नागरिकता पर कांग्रेस के पास जवाब नहींः सुब्रह्मण्यम स्वामी

भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बहुत गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने राहुल गांधी पर ब्रिटेन की खुफिया तरीके से नागरिकता हासिल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह दावा खुद राहुल गांधी ने ब्रिटिश प्रशासन के समक्ष किया था।

By Test1 Test1Edited By: Published: Mon, 16 Nov 2015 04:11 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2015 11:54 AM (IST)

नई दिल्ली । भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बहुत गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने राहुल गांधी पर ब्रिटेन की खुफिया तरीके से नागरिकता हासिल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह दावा खुद राहुल गांधी ने ब्रिटिश प्रशासन के समक्ष किया था। लिहाजा, उनकी भारतीय नागरिकता और लोकसभा की सदस्यता छीन ली जानी चाहिए। स्वामी ने कहा कि राहुल की ब्रिटिश नागरिकता पर कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं है, उनके द्वारा पेश साक्ष्यों की प्रमाणिकता पर कांग्रेस भी संदेह नहीं कर रही है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में 76 वर्षीय सुब्रह्मण्यम स्वामी ने इन आरोपों का जिक्र करते हुए ब्रिटेन की कंपनी लॉ प्रशासन का दस्तावेज भी सोमवार को एक प्रस कांफ्रेंस में सार्वजनिक कर दिया। स्वामी ने बताया कि अब भंग माने गए कंपनी दस्तावेज में राहुल गांधी ने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया था। इन आरोपों से कांग्रेस के इनकार के बाद स्वामी ने ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस का कहना है कि 2003 में बुद्धू (राहुल गांधी) ने अपनी भारतीय नागरिकता घोषित की थी। अगर ऐसा है तो इसका ऐलान 2005, 06 और 09 में क्यों नहीं किया। उन्होंने कंपनी के सभी रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग भी की।
राहुल की 65 फीसदी हिस्सेदारी
प्रेस कांफ्रेंस में बांटे गए दस्तावेज के मुताबिक लंदन स्थित एक निजी कंपनी 'बैकऑप्स लिमिटेड' को चलाने के लिए राहुल गांधी ने 2003-2009 के लिए जारी दस्तावेज में खुद को ब्रिटिश नागरिक घोषिषत किया था। राहुल ने ब्रिटेन में यह कंपनी वषर्ष 2003 में खरीदी थी। और वह इस कंपनी के निदेशक थे। उनकी इस कंपनी में 65 फीसदी की हिस्सेदारी है। इस कंपनी के सह-निदेशक उलरिक मैकनाइट एक अमेरिकी नागरिक हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री एडवर्डो फलेरियो के दामाद हैं।
ब्रिटिश नागरिकता लेना संविधान का उल्लंघन
स्वामी का आरोप है कि ब्रिटेन में तो दोहरी नागरिकता होना कानून सम्मत है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 18 के तहत कोई भारतीय विदेशी टाइटल तक ग्रहण नहीं कर सकता। लिहाजा, राहुल गांधी ने प्रथम दृष्टया संविधान के विरुद्ध काम किया है। इस अपराध के लिए उनकी भारतीय नागरिकता रद्द की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में स्वामी ने कहा है कि राहुल की ब्रिटिश नागरिकता भारतीय संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है। इसलिए राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी भारतीय नागरिकता रद्द होनी चाहिए।
स्पीकर को लिखेंगे चिट्ठी
स्वामी ने प्रेस कांफ्रेंस में यह भी कहा कि वह लोकसभा अध्यक्ष को भी इस सिलसिले में एक पत्र लिखेंगे। वह स्पीकर से इस मामले को एक विशेषष समिति को सौंपने को कहेंगे, ताकि वह जांच करके राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर सके।
कांग्रेस ने किया इनकार
कांग्रेस ने इस बीच सुब्रह्मण्यम स्वामी के आरोपों को गोलमोल जवाब देते हुए खारिज किया है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कहा, 'हमें नहीं पता कि स्वामी ने क्या कहा है। लेकिन उनकी आदत है, जब भी उन्हें दरकिनार किया जाता है कि खबरों में आने के लिए वह ऐसा करते हैं।' वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि जब से राहुल गांधी का जन्म हुआ है उनके पास भारतीय नागरिकता और पासपोर्ट है। उन्होंने कभी किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं ली है। ये महज टाइपिंग में गल्ती की वजह से हुआ है लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा बेबुनियाद आरोप लगा रही है, अपनी पार्टी में आंतरिक लड़ाई से ध्यान बटाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.