बिहार: असमाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल को तोड़ा, स्थिति तनावपूर्ण
बिहारशरीफ। बिहार थाना के नईसराय चूड़ी चक मोहल्ला मंगलवार की दोपहर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दरअसल मोहल्ले में कई वर्षो से बने एक धार्मिक स्थहल पर कब्जा जमाने की नीयत से दस पंद्रह लोग आए और बुलडोजर चला कर उसे ध्वस्त कर दिया। लोगों ने विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।

बाद में शोर-शराबा होने पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और दोनों ओर से लाठी-डंडे व रोड़बाजी शुरू हो गई। इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल भी हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि धार्मिक गैर मजरूआ जमीन पर बनी है।
इधर, जमीन कब्जा करने आये रिटायर्ड शिक्षक इन्द्रदेव प्रसाद का कहना है कि उन्होंने यह जमीन खरीदी है। इस जमीन के पहले भी दो-तीन मकान यहां पर बन चुका है। कोर्ट व कमिश्नर के आदेशानुसार 26 अगस्त को सीओ की मौजूदगी में जमीन पर कब्जा करने आए थे। लेकिन सीओ ने काम का हवाला देकर लोगों को भेज दिया। इधर, धार्मिक स्थ ल पर बुलडोजर चलते ही लोगों के बीच कोहराम मच गया। इसी बीच नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिली।
थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन आक्रोशित लोगों के सामने पुलिस कुछ नहीं कर पाई। मोहल्ले के 50 से अधिक महिलाएं एक डब्बे में किरासन तेल लेकर आत्मदाह की धमकी दी। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों ने पहले से गिरी ईट-बालू व सीमेंट से फिर से धार्मिक स्थील बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। मामले को गंभीर देख पुलिस के अधिकारी कैंप कर रहे हैं।