दिल्ली में कॉलेज छात्रा से छह लड़कों ने किया गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने पांच आरोपियों गौरव, सनी, रोहतास, विनोद और बंटी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी सचिन फरार है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। लाजपत नगर स्थित पीजीडीएवी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा से छह लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
घटना तीन फरवरी की है। छात्रा ने पुलिस को मामले की जानकारी 18 फरवरी को दी। पुलिस ने पांच आरोपियों गौरव, सनी, रोहतास, विनोद और बंटी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी सचिन फरार है।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि गौरव और सनी उसके दोस्त हैं और उन्होंने उसे फरीदाबाद ले जाकर अपने चार और दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दर्जन भर टीमों ने अलग-अलग जगहों से इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: होश आने पर रेप पीड़िता ने कहा - सहेली ने पिलाई थी बेहोशी की दवा
आरोपी छात्रों ने कॉलेज में हुए कार्यक्रम के बाद छात्रा से कहा था कि वह अपने दोस्तों के साथ फरीदाबाद में पार्टी करना चाहते हैं। इसलिए वह उनके साथ फरीदाबाद चली गई। छात्रा ने पुलिस को बताया कि फरीदाबाद में आरोपी उसे अपने दोस्त रोहतास के घर ले गए। वहां तीनों ने दुष्कर्म किया। फिर वहीं विनोद और बंटी भी आ गए। उन्होंने भी दुष्कर्म किया। फिर पांचवें आरोपी सचिन ने उसे दिल्ली तक लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और दुष्कर्म किया। पीडि़त छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवकों ने कुछ दिन पहले भी उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन उसने तब उनके साथ जाने से मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें: वर्दीधारी गुंडे की दरिंदगी, छात्रा की इज्जत को किया तार-तार