Move to Jagran APP

तटरक्षक बल ने डूबते जहाज से 27 को बचाया

तटरक्षक बल को शनिवार शाम करीब 4.45 बजे आइबिस नामक जहाज के डूबने की खबर मिली थी। 65.58 मीटर लंबे और 32 मीटर चौड़े इस जहाज पर चालक दल के 27 सदस्य सवार थे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Sun, 04 Jun 2017 02:57 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2017 02:57 PM (IST)
तटरक्षक बल ने डूबते जहाज से 27 को बचाया
तटरक्षक बल ने डूबते जहाज से 27 को बचाया

मंगलुरु, प्रेट्र । तटरक्षक बल ने अरब सागर में एक डूबते जहाज पर सवार सभी 27 लोगों को बचा लिया। यह जहाज दक्षिण कन्नड़ जिले में उल्लास तट के करीब डूब रहा था।

loksabha election banner

तटरक्षक बल को शनिवार शाम करीब 4.45 बजे आइबिस नामक जहाज के डूबने की खबर मिली थी। 65.58 मीटर लंबे और 32 मीटर चौड़े इस जहाज पर चालक दल के 27 सदस्य सवार थे। पहले इस पर 33 लोगों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद आइसीजीएस अम‌र्त्य पोत को घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। बचाव अभियान के दौरान चार लोगों को शनिवार रात और बाकी 23 को रविवार सुबह बचाया गया।

रात में खराब मौसम के चलते अभियान को रोक दिया गया था। दूसरे दिन सुबह इसे दोबारा चलाया गया। जहाज पर फंसे लोगों को निकालने के लिए रबर बोट जेमिनी का सहारा लिया गया। पहले उन्हें हेलीकॉप्टर से निकालने की योजना बनाई गई थी। आइबिस उस समय डूबने लगा जब वह पुराने मंगलुरु पोर्ट से दक्षिण में समुद्री निगरानी अभियान पर था।

यह भी पढ़ेंः आतंकी फंडिंग पर NIA का अलगाववादियों पर शिकंजा, जानिए कहां से मिलता है पैसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.