सियाचिन हिमस्खलन में फंसे सेना के 10 जवान शहीद, आर्मी चीफ ने जताया दुख
आर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग ने सियाचिन में हिमस्खलन के दौरान शहीद जवानों के लिए दुख जताया है। करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर हुए इस हादसे में राहत व बचाव कार्यों के लिए उन्होंने और अधिक संसाधनों को भेजने के निर्देश दिए हैं।
जम्मू। आर्मी चीफआर्मी चीफ दलबीर सिंह सुहाग ने सियाचिन में हिमस्खलन के दौरान शहीद जवानों के लिए दुख जताया है। करीब 2000 फीट की ऊंचाई पर हुए इस हादसे में राहत व बचाव कार्यों के लिए उन्होंने और अधिक संसाधनों को भेजने के निर्देश दिए हैं।
सियाचिन ग्लेशियर में आए बर्फीले तूफान में फंसे सेना के 10 जवानों की मौत हो गई थी। जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने कहा, 'यह बहुत दुखद घटना है और हम देश के लिए ड्यूटी करते हुए जान न्यौछावर करने वाले इन जवानों को सैल्यूट करते हैं।
बुधवार से इन जवानों की खोजबीन के लिए सेना ने अभियान चलाया गया था। जानकारी के मुताबिक, चौकी पर बर्फ की एक बहुत बड़ी चट्टान गिर पड़ी थी, जिसमें चौकी पूरी तरह धंस गई।
PM मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को लेकर दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'सियाचिन में जवानों के साथ हुआ हादसा दुखद है. मैं जवानों की बहादुरी को सलाम करता हूं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
सियाचिन में 10 सैनिकों का शहीद होना बहुत दुखद, देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर जवानों को सलाम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
— Dainik Jagran (@JagranNews) February 4, 2016
प्रधानमंत्री के अलावा देश के तमामा बड़े नेताओं ने इस घटना पर शोक जताया है। रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा 'सियाचीन में शहीद सैनिकों के परिवार का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है'
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी है। राहुल ने ट्वीट किया कि सियाचिन में दस जवानों की मौत की खबर बेहद दुखद है।
पाक मदद को भारतीय सेना ने किया इंकार
बर्फीले तूफान में फंसे भारतीय जवानों की खोजबीन में मदद के लिए पाकिस्तानी सेना ने भारत की तरफ हाथ बढ़ाया था। लेकिन भारतीय सेना ने पाक से किसी भी तरह की मदद लेने से मना कर दिया। भारतीय सेना के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि हमारी टीम इस ऑपरेशन के लिए पूरी तरह सक्षम है।
पढ़ेंः सियाचिन में 1984 से अब तक 869 जवानों की मौत