1500 करोड़ लेकर चिटफंड कंपनी फरार
झारखंड के लोगों को एक और चिट फंड कंपनी ने करोड़ों का चूना लगाया है। चिट फंड कंपनी राज ग्रुप के निदेशक कमल कुमार सिंह ने लगभग नौ हजार निवेशकों को एक लाख रुपये पर पांच हजार रुपये मासिक ब्याज का ख्वाब दिखाया था। अब कमल परिवार समेत फरार है। ग्रुप के बारे में कोई कुछ भी बता पाने क
पूर्वी सिंहभूम, जागरण संवाददाता। झारखंड के लोगों को एक और चिट फंड कंपनी ने करोड़ों का चूना लगाया है। चिट फंड कंपनी राज ग्रुप के निदेशक कमल कुमार सिंह ने लगभग नौ हजार निवेशकों को एक लाख रुपये पर पांच हजार रुपये मासिक ब्याज का ख्वाब दिखाया था। अब कमल परिवार समेत फरार है। ग्रुप के बारे में कोई कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं। निवेशकों के लगभग 1500 करोड़ रुपये फंस चुके हैं।
कमल सिंह यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) की जादूगोड़ा इकाई में ब्लास्टर के पद पर कार्यरत है। कमल के यहां निवेश करने वाले 65 फीसद लोग यूसिल की विभिन्न इकाइयों के कर्मचारी एवं अधिकारी हैं। शेष अन्य निवेशक झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा बिहार के हैं।
अभी जादूगोड़ा स्थित कमल के घर पर महज उनकी माता राजमनी देवी व पिता मुनमुन सिंह हैं, जिन्हें निवेशकों ने नजरबंद कर रखा है। वहीं नरवा स्थित कमल सिंह के घर में बुधवार को निवेशकों ने जमकर तोड़-फोड़ की। जादूगोड़ा थाना में कमल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जादूगोड़ा की स्थिति को देखते हुए कमल सिंह के एजेंटों के घरों एवं उनके प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर