Move to Jagran APP

डोकलाम विवाद: चीनी मीडिया ने भारत के खिलाफ जारी किया एक और वीडियो

इससे पहले चीनी मीडिया द्वारा डोकलाम विवाद को लेकर 'भारत के सात पाप' नाम से एक नस्‍लीय वीडियो जारी किया गया था।

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 02:23 PM (IST)
डोकलाम विवाद: चीनी मीडिया ने भारत के खिलाफ जारी किया एक और वीडियो
डोकलाम विवाद: चीनी मीडिया ने भारत के खिलाफ जारी किया एक और वीडियो

नई दिल्‍ली, एजेंसी। डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच जारी विवाद पर पूरी दुनिया की नजर है। इसको लेकर भारत को जापान समेत कई देशों का समर्थन मिला है, मगर चीनी मीडिया की तरफ से भारत के खिलाफ जहर उगलने का सिलसिला जारी है। पिछले हफ्ते ही सरकारी समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ द्वारा भारत के खिलाफ एक नस्‍लीय वीडियो जारी किया गया था।

loksabha election banner

अब उसकी तरफ से एक और वीडियो सामने आया है, मगर इसे देखकर आप चौंक जाएंगे। क्‍योंकि इसमें भारत की तारीफ करते हुए उसे दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्‍यताओं और शानदार संस्‍कृति वाले देशों में से एक बताया है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की गई है। यह 'टॉक इंडिया' नामक एक सीरीज का हिस्‍सा है। वीडियो में डोकलाम विवाद के बारे में जिक्र‍ किया गया है, मगर भारत के खिलाफ आक्रामक रुख ना अपनाते हुए हुए इस विवाद का एक सहयोगात्‍मक समाधान निकालने की वकालत की गई है।

इससे पहले 'भारत के सात पाप' नाम से एक नस्‍लीय वीडियो जारी किया गया था। इसमें भारतीय नागरिक के रूप में पगड़ी पहने हुए एक शख्स को दिखाया गया था। वहीं एक महिला डोकलाम विवाद को लेकर भारत पर निशाना साध रही थी और एक-एक करके भारत के कदम को गलत ठहरा रही थी।

गौरतलब है कि सिक्किम से लगी सीमा पर डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच जारी विवाद को दो महीने से ज्‍यादा समय हो गए। इसकी शुरुआत तब हुई थी, जब चीन ने भारतीय जवानों पर सीमा पार करने और उनके एक सड़क निर्माण के काम में बाधा पैदा करने का आरोप लगाया था। तब से चीन लगातार भारत से अपने जवानों को वापस बुलाने की मांग कर रहा है।

यह भी पढ़ें: चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में जुटा भारत, उठाया ये महत्वपूर्ण कदम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.