Move to Jagran APP

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस राज्य में पहली बार पारा 49 डिग्री के पार

मौसम केंद्र से मिली जानकारी के दर्ज जानकारी के अनुसार 1988 में रायपुर का अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री तक पहुंचा था।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Tue, 23 May 2017 11:57 AM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 12:45 PM (IST)
गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस राज्य में पहली बार पारा 49 डिग्री के पार
गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इस राज्य में पहली बार पारा 49 डिग्री के पार

रायपुर,एएनआई। छत्तीसगढ़ में गर्मी ने मंगलवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बिलासपुर में पारा 49.3 डिग्री तक पहुंच गया। छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक तापमान बिलासपुर में 49.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के इतिहास में गर्मी ने इतने तेवर कभी नहीं दिखाए हैं।

loksabha election banner

मौसम वैज्ञानिकों के पास 100 साल का रिकॉर्ड है। रिकॉर्ड के मुताबिक, करीब 29 साल पहले अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। लेकिन उसके बाद तीन दशक तक यह 44 से 47 के बीच ही रहा है।  मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा, न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री रहा।

1988 में तापमान पहुंचा था 47.9 तक

मौसम केंद्र से मिली जानकारी के दर्ज जानकारी के अनुसार 1988 में रायपुर का अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री तक पहुंचा था। इसे प्रदेश का अब तक दर्ज अधिकतम तापमान माना जा रहा था। 2013 में बिलासपुर का तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया। इसे अब तक का रिकार्ड माना जा रहा था।

 यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी के सांसद की बकरियां चोरी, खोजने में लगा पूरा थाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.