रामेश्वरम पहुंची डॉ कलाम की पार्थिव देह, अंतिम दर्शन को उमड़ी भारी भीड़
जनता के राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम की पार्थिव देह रामेश्वरम पहुंच गई है। यहां कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच उनके अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि देने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। लोग कतार लगा कर उनके दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने
नई दिल्ली। जनता के राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम की पार्थिव देह रामेश्वरम पहुंच गई है। यहां कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच उनके अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि देने को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। लोग कतार लगा कर उनके दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। डॉ. कलाम के पार्थिव शरीर के साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर व वेंकैया नायडू भी मौजूद हैं।
जयललिता अंतिम संस्कार में नहीं होंगी शामिल
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता खुद कलाम के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगी। जया ने अपने सात मंत्रियों को अंतिम संस्कार में शामिल होने को कहा है। जया ने बुधवार को कहा कि वह बीमार होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाएंगी। तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को राज्य में पब्लिक हॉलीडे भी घोषित किया है।
श्रद्धांजलि के लिए कतार में लगे हैं लोग
इस बीच, रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के घर के बाहर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। भारी उमस और गर्मी के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा है और लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब हैं। लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए घंटों से कतार में बैठ कर इंतजार कर रहे हैं। क लाम के बड़े भाई ने इस बात की सूचना दी। उनहोंने बताया कि उनके परिवार के सभी रिश्तेदार भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर पहुंच गए हैं।
कलाम का अंतिम उपहार रहा एडवांटेज इंडिया
आज सुबह भी जनता करेगी दर्शन :
इससे पहले रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कार ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति कलाम को तमिलनाडु स्थित उनके गृह नगर रामेश्वरम में पूरे सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके सरकारी निवास 10 राजाजी मार्ग में बुधवार सुबह सात बजे तक अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह को रखा गया था।
इसके तुरंत बाद उनको यहां से पालम एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। सुबह करीब 8 बजे एक विशेष विमान से उनकी पार्थिव देह रवाना की गई। मदुरै से उनको वायुसेना के हेलीकाप्टर से रामेश्वरम ले जाया गया। कलाम का अंतिम संस्कार उनके परिजनों की इच्छानुसार रामेश्वरम में गुरुवार सुबह 11 बजे होगा।
उनके 99 वर्षीय बड़े भाई मुत्थू मोहम्मद मीरन मराक्कैर की अपील पर रामेश्वरम में बुधवार को होने वाले अंतिम संस्कार को एक दिन और आगे बढ़ा दिया गया। ऐसा समझा जा रहा है कि कलाम के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हो सकते हैं।
देखें वीडियो : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डॉ कलाम को दी श्रद्धांजलि
देखें तस्वीरें- लखनऊ के आशीष ने दी डॉ. कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि