बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा में केंद्र ने बचाव दल भेजा
चाव अभियान के दौरान, टीम ने शनिवार को 357 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाला।
नई दिल्ली (प्रेट्र)। त्रिपुरा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में केंद्र ने बचाव और राहत कार्यों की निगरानी करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत एनडीआरएफ के जवानों को राज्य प्रशासन की सहायता के लिए भेजा गया है। गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने कहा, "हम अपनी टीमों के संपर्क में हैं।"
रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया दल की एक टीम शुक्रवार को पश्चिम त्रिपुरा जिले के आश्रम चमन कॉलोनी गांव के लिए रवाना हुई। अगरतला में भारी बारिश के बाद होआ नदी में जलस्तर बढ़ गया जिसके कारण बाढ़ आ गई है।
बचाव अभियान के दौरान, टीम ने शनिवार को 357 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाला। शनिवार को ही 372 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। रिजिजू ने कहा, बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ के जवान अब जिले के प्रतापगढ़ गांव में गए हैं।
शुक्रवार की रात से लगातार बारिश के चलते अगरतला में सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके कारण यातायात रोक दिया गया और कई दुकानों को बंद कर दिया गया। इसके अलावा निरंतर बारिश के कारण सरकारी कार्यालयों, बैंकों, स्कूलों और कॉलेजों में उपस्थिति निम्न थी।
यह भी पढ़ें : मालन की धार हुई तेज, कई गांवों का संपर्क कटा