आरक्षण को खत्म नहीं किया जा सकता : येचुरी
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का आरक्षण संबंधी बयान कोई नया नहीं है। संघ के साथ भाजपा भी हमेशा से आरक्षण के प्रावधानों के खिलाफ रही है। चूंकि संविधान में आरक्षण का प्रावधान है, इसलिए इसे खत्म नहीं किया जा सकता। भाजपा तो संघ
पटना। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत का आरक्षण संबंधी बयान कोई नया नहीं है। संघ के साथ भाजपा भी हमेशा से आरक्षण के प्रावधानों के खिलाफ रही है। चूंकि संविधान में आरक्षण का प्रावधान है, इसलिए इसे खत्म नहीं किया जा सकता। भाजपा तो संघ की कठपुतली है। संघ के हिदुत्व के एजेंडे को भाजपा देश पर थोपने जा रही है। भाजपा के नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी सरकार सरकारी संस्थाओं का भगवाकरण कर रही है।
बुधवार को माकपा के राज्य मुख्यालय में येचुरी ने कहा कि इस बार बिहार का विधानसभा चुनाव देश की राजनीति दिशा तय करेगा। वाम दलों का मूल उद्देश्य सांप्रदायिक ताकतों को चुनाव में हराना है। चुनाव में वाम दलों ने खुद को तीसरा विकल्प के रूप में पेश किया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा दस हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है। यह पैसा कहां से आ रहा है? इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए। उन्होंने लालू-नीतीश पर बिहार की जनता को झांसा देकर और जातीय गोलबंदी करके सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया।