कुमार विश्वास के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में ताल ठोकने को तैयार आप के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला मारपीट का है। कल अमेठी में पीपरपुर थाना क्षेत्र में आप के कुछ कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेस नेताओं के बीच हुई नोकझोक का मामला तूल पकड चुका है। कल देर रात आप कार्यकर्ता मोहम्मद अब्दुल
लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी में ताल ठोकने को तैयार आप के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला मारपीट का है।
कल अमेठी में पीपरपुर थाना क्षेत्र में आप के कुछ कार्यकर्ताओं तथा कांग्रेस नेताओं के बीच हुई नोकझोक का मामला तूल पकड चुका है। कल देर रात आप कार्यकर्ता मोहम्मद अब्दुल रइफ सैफी की तहरीर पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी व 15 अज्ञात के लोगां खिलाफ जबकि दूसरी ओर से मुन्ना सिंह त्रिसुंडी की तहरीर पर कुमार विश्वास व बीस अज्ञात के खिलाफ पीपरपुर थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
कांग्रेस के नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी कल दुर्गापुर बाजार में भागीपुर के ग्राम पूर्व प्रधान अनिल सिंह से बात कर रहे थे। इसी दौरान झाडू़ जनसंदेश यात्रा लेकर पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास उनसे किसी बात को लेकर उलझ गए। कांग्रेस नेता ने बताया कि विश्वास ने कुर्ता पैजामा में देखकर पूछा तो लोगों ने बताया कांग्रेसी हैं। इस पर उन्होंने राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी सहित उन्हें भला बुरा कहने लगे। विरोध करने पर उनके साथ चल रहे लोग सड़कों पर लेट कर नारेबाजी की।