वापस होंगे भट्ठा पारसौल के किसानों के मुकदमे
मुख्यमत्री अखिलेश यादव ने झूठे मुकदमो मे बद भट्ठा पारसौल के किसानो से सहानुभूति जताते हुए उनके मुकदमे वापस लेने का आश्र्वासन दिया है। मुख्यमंत्री आवास, कालिदास मार्ग पर अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के साथ पहुंचे भट्ठा पारसौल के किसानो के प्रतिनिधिमडल से भेट की।
लखनऊ [जाब्यू]। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने झूठे मुकदमों में बंद भट्ठा पारसौल के किसानों से सहानुभूति जताते हुए उनके मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री आवास, कालिदास मार्ग पर अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के साथ पहुंचे भट्ठा पारसौल के किसानों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भट्ठा पारसौल के किसानों के खेती की जमीन के जबरन अधिग्रहण का विरोध करने पर बसपा सरकार ने उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवा दिया। जून 2011 से गांव में गिरफ्तारियों के बहाने कई घरों में पुलिस ने तांड़व किया। महिला-बच्चों तक का उत्पीड़न किया। जेल में बंद किसानों के घरों की दशा खराब है। किसानों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जिस प्रकार मथुरा और टप्पल के किसानों पर लगे केस वापस लिए गए हैं वैसे ही भट्ठा पारसौल के किसानों को भी राहत दी जाए। मुख्यमंत्री ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि सपा सरकार किसानों की सरकार है। बसपा सरकार में किसानों का बहुत उत्पीड़न हुआ। उनकी जमीनें जबरन छीनी गई और विरोध करने पर लाठी-गोली चली। अब किसानों का उत्पीड़न नहीं होने पाएगा। किसानों को फसल का लाभप्रद मूल्य दिया जाएगा। खाद, बीज समय से उपलब्ध होगा। सरकार ने तय किया है बिना किसानों की सहमति के उनकी जमीन नही ली जाएगी। कर्ज वसूली के लिए उनकी जमीन नीलाम नहीं होने दी जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में मोहनपाल सिंह, राज कुमार, प्रमोद कुमार, चरण सिंह, अर्चना देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, जगवती देवी आदि शामिल थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर