कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया पहली पसंद
बेंगलूर। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पक्की करने के लिए कुछ वरिष्ठ नेताओं ने ट्विटर और फेसबुक पर अपने अकाउंट खोले हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे अपना अकाउंट खुद अपडेट नहीं करते।
बेंगलूर। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पक्की करने के लिए कुछ वरिष्ठ नेताओं ने ट्विटर और फेसबुक पर अपने अकाउंट खोले हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे अपना अकाउंट खुद अपडेट नहीं करते।
चुनाव प्रचार के लिए परंपरागत तरीके जैसे पदयात्रा, घर-घर जाकर प्रचार करना और रैली का आयोजन अब उनकी दूसरी पसंद बन गए हैं। सोशल मीडिया राजनेताओं को प्रचार के लिए भले ही अतिरिक्त प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा हो, लेकिन असली प्रतिस्पर्धा इस बात को लेकर है कि किसे ज्यादा हिट मिले। कांग्रेस के युवा राजनेता जैसे कृष्णा बायरेगौड़ा, प्रिया कृष्णा के अकाउंट बहुत पहले से हैं, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे जी परमेश्वर, सिद्धरमैया ने चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद अपना अकाउंट खोला है।
मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार और उपमुख्यमंत्री आर अशोका ने भी हाल ही में अपना अकाउंट खोला है। हालांकि इनमें से ज्यादातर अपना अकाउंट खुद संचालित नहीं करते और न ही टिप्पणियों का जवाब देते हैं। उनका अकाउंट इसके लिए नियुक्त पेशेवर देख रहे हैं। अशोका ने स्वीकारा कि वह अपना अकाउंट प्रतिदिन अपडेट नहीं करते हैं।
सोशल मीडिया पर अपने हिट्स के कारण विख्यात स्वास्थ्य मंत्री अरविंद लिंबावली कहते हैं, 'संवाद के इस माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गो तक पहुंच बनाने में मदद मिलती है।' वैसे, प्रचार के लिए राजनेता सोशल मीडिया पर अपने सामाजिक कार्यो की फोटो भी पोस्ट कर रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर