बिहार : नालंदा में यात्री बस पलटने से छह लोगों की मौत, बारह घायल
बिहार शऱीफ से कठराई जा रही एक यात्री बस पलट गई जिससे छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 10 Dec 2016 05:32 PM (IST)Updated: Sat, 10 Dec 2016 10:40 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। नालंदा जिले में एक यात्री बस के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यात्री बस बिहारशरीफ से कठराई जा रही थी। नालंदा के बिंद थानाक्षेत्र के मिचीया टोली गांव के पास अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई जिसमें छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इस बस दुर्घटना में बारह लोग घायल हो गए हैं जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य यात्रियों को भी चोटें आई हैं। घायल सभी यात्रियों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें