बुलंदशहर: बस में सिलेंडर फटा, 70 लोग झुलसे
शिकारपुर-जहांगीराबाद मार्ग पर सोमवार शाम एक निजी बस में रखा पांच किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। हादसे में बस में आग लग गई। जिसमें लगभग सत्तर लोग झुलस गये। सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बुलंदशहर। शिकारपुर-जहांगीराबाद मार्ग पर सोमवार शाम एक निजी बस में रखा पांच किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट हो गया। हादसे में बस में आग लग गई। जिसमें लगभग सत्तर लोग झुलस गये। सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस व फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। कई झुलसे लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह हादसा सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे हुआ। एक निजी बस सिकंदराबाद से वाया शिकारपुर जहांगीराबाद जा रही थी। गांव कुतुबपुर के पास अचानक बस में रखे पांच किलो के गैस सिलेंडर मे आग लग गई। कुछ ही पलों में विस्फोट के साथ सिलेंडर फट गया। परिणामस्वरुप बस में आग लग गई और बस में हाहाकार मच गया। बस में लगभग सत्तर लोग सवार थे। छत पर भी यात्री बैठे हुए थे। तुरंत पुलिस को एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन प्रशासिनक मदद लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंची। तब तक अधिकांश लोग झुलस चुके थे। गुस्सायें लोगों ने वहां पुलिस पर पथराव भी किया। घायलों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। लोगों को जिला अस्पताल एवं अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।