सीमा से सटे परगवाल सेक्टर में BSF के हाथों एक घुसपैठिया ढेर
जम्मू कश्मीर में परगवाल सेक्टर में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। वहीं कठुआ में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
जम्मू (एएनआई)। जम्मू कश्मीर के कठुआ में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को संदिग्ध हालत में वहां घुमते हुए पकड़ा है। वहीं एक अन्य को परगवाल सेक्टर में मार गिराया गया है। बीएसएफ के मुताबिक देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ के पास खुद को चादर से लपटे हुए एक शख्स आ पहुंचा था। ललकारने पर जब उसकी हरकत संदिग्ध लगी तो उसे जवानों ने गोली मार दी। मारे गए घुसपैठिया की उम्र 40-45 साल के बीच है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक कठुआ में गिरफ्तार संदिग्ध करीब 45 साल का है और उसका नाम अजहर है। दरअसल, वादी में सर्दियां बढ़ने के साथ ही यहां पर घुसपैठ की कोशिशें जोर पकड़ने लगती हैं। ऐसे में सीमा पर जवानों को हर वक्त हाई अलर्ट पर रहना होता है।
जम्मू कश्मीर से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें