वर पक्ष के उत्पात पर दुल्हनों ने लौटाई बारात
उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में शादी के दौरान वर पक्ष की ओर से अनैतिक कृत्यों से नाराज युवतियों ने गुरुवार को बारात लौटा दी और शादी से इन्कार कर दिया। इलाहाबाद में दूल्हे के शराब पीने से गुस्साई युवती ने कदम उठाया तो उज्जैन में दहेज की बात से नाराज होकर बारात लौटाई। इलाहाबाद के राजा
नई दिल्ली, जागरण न्यूज नेटवर्क। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में शादी के दौरान वर पक्ष की ओर से अनैतिक कृत्यों से नाराज युवतियों ने गुरुवार को बारात लौटा दी और शादी से इन्कार कर दिया। इलाहाबाद में दूल्हे के शराब पीने से गुस्साई युवती ने कदम उठाया तो उज्जैन में दहेज की बात से नाराज होकर बारात लौटाई।
इलाहाबाद के राजापुर गांव में अमरेहा निवासी राजू प्रसाद मौर्या के पुत्र संजय कुमार की शादी हो रही थी। भोज के दौरान दूल्हे ने खाने की थाली फेंक दी और नशे में हंगामा किया। दुल्हन को शराब पीने की बात पता चली तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दूल्हे व बाराती को बंधक बना लिया। पुलिस हस्तक्षेप पर दहेज के रुपये लौटाने के बाद बारातियों को मुक्त किया। इधर, उज्जैन के नागदा स्थित दयानंद कॉलोनी में आगरा निवासी युवक की शादी थी। फेरे के दौरान वर पक्ष ने दहेज की मांग कर हंगामा किया और दूल्हे ने फेरे छोड़ हथियार निकाल लिए। नाराज दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने दूल्हे सहित नौ लोगों पर मामला दर्ज किया है।