Move to Jagran APP

एक अनूठी शादी, व्हील चेयर पर बैठे दूल्हे के साथ सात फेरे लेगी दुल्हन

रविवार को एक अनूठी शादी होगी। इसमें दूल्हा व्हील चेयर पर दुल्हन ब्याहने पहुंचेगा।

By Arti YadavEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 08:11 AM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 10:54 AM (IST)
एक अनूठी शादी, व्हील चेयर पर बैठे दूल्हे के साथ सात फेरे लेगी दुल्हन
एक अनूठी शादी, व्हील चेयर पर बैठे दूल्हे के साथ सात फेरे लेगी दुल्हन

बैतूल, (नईदुनिया)। जिले के प्रभातपट्टन ग्राम में रविवार को एक अनूठी शादी होगी। इसमें दूल्हा व्हील चेयर पर दुल्हन ब्याहने पहुंचेगा, वह सगाई के वक्त पूरी तरह से भला-चंगा था। एक हादसे का शिकार होने के बावजूद युवती की निष्ठा युवक के प्रति कम नहीं हुई। भावी दुल्हन ने जैसे ही यह फैसला सुनाया तो दोनों परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई।

loksabha election banner

गर्ग कॉलोनी बैतूल निवासी विकास लोखंडे होशंगाबाद में आबकारी आरक्षक है। कुछ समय पहले उसका विवाह प्रभातपट्टन के पूर्व सरपंच गणपतराव अंबालकर की पुत्री कीर्ति उर्फ मीनाक्षी के साथ तय हुआ और सगाई भी हो गई। इसी बीच शादी के 15 दिन पहले विकास का बड़ा एक्सीडेंट हो गया। इसमें बाए हाथ और पांव का बड़ा ऑपरेशन करना पड़ा। फिलहाल वह विकास व्हील चेयर के सहारे है। बचपन में ही माता-पिता को खो चुके विकास का छोटे भाई के अलावा कोई नहीं।

एक निजी स्कूल में शिक्षिका कीर्ति ने फैसला सुनाया कि वह तय तारीख पर विकास से ही शादी करेगी। इन हालातों में उन्हें देख-रेख के लिए मेरी ज्यादा आवश्यकता है। शादी के बाद ऐसा होता तो क्या हम यह रिश्ता तो़ड़ पाते और मेरे साथ ऐसा हो जाता तो..? दूसरी ओर अपनी हालत देखते हुए विकास ने ही कीर्ति के समक्ष प्रस्ताव रखा कि वह रिश्ता तोडड भी सकती है पर कीर्ति ने साथ देने का विकल्प चुना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.