दुल्हन ने लौटाई बरात, प्रेमी संग लिए फेरे
विवाह के लिए मंडप सज-धजकर तैयार था। शहनाई भी बज रही थी। घर में सगे-संबंधी व रिश्तेदार भरे हुए थे। चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल था। बरातियों के साथ दूल्हे राजा विवाह के लिए दुल्हन के घर पहुंच चुके थे। अचानक दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। फिर कहा,
जासं, तालझारी (साहिबगंज)। विवाह के लिए मंडप सज-धजकर तैयार था। शहनाई भी बज रही थी। घर में सगे-संबंधी व रिश्तेदार भरे हुए थे। चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल था। बरातियों के साथ दूल्हे राजा विवाह के लिए दुल्हन के घर पहुंच चुके थे। अचानक दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। फिर कहा, शादी करेगी तो गांव के ही अपने प्रेमी से। कुछ देर बाद परिजनों के मानने पर दुल्हन ने उसी मंडप में अपने प्रेमी संग फेरे लिए। मामला साहिबगंज के राजमहल प्रखंड के कमलैन बगीचा गांव का है।
दुल्हन के शादी से इन्कार के बाद पश्चिम बंगाल से आए बराती नाराज हो गए। दलील दी कि शादी में इतना खर्च हुआ है और अब कहा जा रहा है कि शादी नहीं होगी। खर्च वापस मांगने पर दोनों ओर से तकरार बढ़ गई। दोनों पक्ष के लोग लड़ने पर उतारू हो गए।
स्थानीय ग्रामीण व पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में सुलहनामा कराया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस बीच बराती एक-एक कर चलते बने तो दूसरी ओर दूल्हा को भी बगैर दुल्हन के ही घर लौटना पड़ा।