एक लाख लोग देख चुके दूल्हा-दुल्हन का यह अनोखा डांस, आप देखना चाहेंगे
शादी-बारात में डांस का माहौल बना रहता है। ऐसे में दूल्हा-दुल्हन का भी नाचने का मन करता होगा। ऐसी ही कुछ इच्छा इस जोड़े की थी जिसने अपने जबर्दस्त डांस को लोगों को कर दिया हैरान..
दूल्हे ने जमकर मटकाई कमर
सोशल मीडिया पर अक्सर दूल्हा-दुल्हन के शादी में डांस करते वीडियो दिख जाएंगे। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें एक जोड़ा डीजे फ्लोर पर खूब मजे लेकर डांस कर रहा है। वीडियो देखकर पता चलता है कि यह किसी कस्बे का है। अपनी शादी में दूल्हा जिस तरह ये डांस कर रहा है, वह देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी। गाने की धुन पर दूल्हा अपनी कमर मटकाने लगता है। जबकि बगल में दुल्हन एकदम शांत खड़ी रहती है।
फिर दुल्हन ने दिखाया जबर डांस
दूल्हन के साथ वाली औरतें बार-बार दुल्हन को घसीटकर लाती हैं, लेकिन वह डांस करने से मना कर देती है। आखिर में दुल्हन डांस करने का मन बनाती है और डांस फ्लोर पर आकर जमकर ठुमके लगाती है। यह वीडियो चार दिन पहले यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया। और इसे अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।