Move to Jagran APP

बहादुर लड़की ने मनचले को इस तरह सिखाया सबक

महानगर मुंबई की एक लड़की ने बहादुरी की एेसी मिसाल पेश की है जो अन्य लड़कियों के लिए सबक बन सकती है। एक बदमाश लड़की से बदतमीजी कर रहा था जबकि काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे, लेकिन सब मौन तमाशा देख रहे थे। कोई मदद के लिए आगे

By Sudhir JhaEdited By: Published: Fri, 20 Mar 2015 07:53 AM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2015 11:40 AM (IST)
बहादुर लड़की ने मनचले को इस तरह सिखाया सबक

मुंबई। महानगर मुंबई की एक लड़की ने बहादुरी की एेसी मिसाल पेश की है जो अन्य लड़कियों के लिए सबक बन सकती है। एक बदमाश लड़की से बदतमीजी कर रहा था जबकि काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे, लेकिन सब मौन तमाशा देख रहे थे। कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

loksabha election banner

लड़की ने निडर होकर मनचले का मुकाबला किया। उसने मनचले की पिटाई की और उसे पकड़ कर घसीटते हुए पुलिस के पास ले गई। यह घटना मुंबई में कांदिवली रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर की है। मुंबई के साठे कॉलेज की बीएमएम की छात्रा प्रदन्या मांढरे ने बहादुरी का यह उदाहरण पेश किया।

मांढरे ने बताया कि उसके पिता बचपन में ही गुजर गए थे। मां ने ही उसे पाल पोस कर बड़ा किया। उसने बताया कि बुधवार को वह कॉलेज से छूटने के बाद दोपहर लोकल ट्रेन से बोरीवली अपने घर जा रही थी। कांदिवली पंहुचने से पहले ये घोषणा होने के बाद कि वो ट्रेन बोरीवली में प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर रुकेगी। कांदिवली में ही उतरने का फैसला किया और दूसरी ट्रेन का इंतजार करने लगी। तभी भिखारी सा दिख रहा एक शख्स पास आकर उसे छूने लगा।

विरोध करने पर भी जब वह नहीं माना तो उसने आव देखा ना ताव उस शख्स पर हमला कर दिया और उसका बाल पकड़ कर घसीटते हुए पुलिस के पास ले गई। पुलिस ने मुंबई पुलिस कानून की धारा 110, 112 और 117 के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ेंः बच्चों को छोड़ लुटेरों से भिड़ी महिला, लोग देखते रहे

पढ़ेंः मप्र में छात्रा बनी मर्दानी, निकाला मनचले का जुलूस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.