बीएमसी चुनाव: अनुष्का शर्मा, रेखा और गुलज़ार ने डाले वोट, जानिये ज़ोया अख़्तर ने क्या कहा
रेखा भी अपने ट्रेड मार्क स्टाइल में वोट के लिए निकलीं। रेखा ने माउंट मैरी में अपना वोट डाला..
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। मंगलवार 21 फरवरी को मुंबई में बीएमसी का चुनाव है। कई स्टार्स इस मौके पर उत्साहित दिख रहे हैं और मतदान कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा और रेखा सुबह ही अपना वोट डाल चुकी हैं। जबकि गुलज़ार वोटिंग के लिए युवाओं की उमड़ती भीड़ से गदगद दिखें।
अनुष्का शर्मा जो अगले महीने 'फिल्लौरी' फ़िल्म में दिखने वाली हैं वो सबसे पहले वोट डालने वालों में शामिल रहीं। मतदान के बाद अपने अंगुलियों के निशान को बहुत ही गर्व से दिखा रही हैं अनुष्का। रेखा भी अपने ट्रेड मार्क स्टाइल में वोट के लिए निकलीं। रेखा ने माउंट मैरी में अपना वोट डाला।
इसे भी पढ़ें: बीएमसी चुनाव: शाह रुख़, सलमान डाल सकते हैं वोट आमिर समेत कई मुंबई से बाहर
इन 7 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ की मौत की अफ़वाह से मच चुका है कोहराम, देखें तस्वीरें
जोया अख़्तर ने कहा है कि साफ़ सफाई एक अहम मुद्दा है। पर्यावरण को लेकर हमें सजग होना ही होगा यही इस शहर के लिए ज़रूरी है। अभिनेता रणवीर सिंह भी अपने पिता के साथ वोटिंग के लिए पहुंचे।
प्रसून जोशी भी मतदान के लिए पहुंचे। प्रसून ने वोट डालने के बाद फेसबुक पर लिखा कि अभी अभी म्यूनिसिपल चुनाव के लिए वोट किया। योजनाएं बहुत बनी अब उन्हें पूरा करने का वक़्त है, एक महत्वपूर्ण निर्णय..
अनुष्का शर्मा, रेखा, रणवीर सिंह, प्रसून जोशी, गुलज़ार ने डाले वोट, देखें तस्वीरें
इस बीच गुलज़ार साहब ने भी अपना वोट डाला और कहा कि मुझे ख़ुशी है कि आज मैंने वोटिंग के लिए आए लोगों में यंग लोगों को ज़्यादा देखा। उन्हें अपना वोट ज़रूर देना चाहिए, वहीं फ्यूचर हैं।