पैसा वसूलने के मामले में गोरखपुर में भाजपा महिला नेता गिरफ्तार
गोरखपुर की भाजपा महिला मोर्चा की महानगर मंत्री सरिता सिंह को पुलिस ने मोबाइल चोर को छुड़ाने में धन वसूलने के मामले में गिरफ्तार किया।
गोरखपुर (जेएनएन)। सीएम योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली गोरखपुर में आज भारतीय जनता पार्टी को एक महिला नेता ने शर्मिंदा कर दिया है। गोरखपुर की भाजपा महानगर मंत्री सरिता सिंह को पुलिस ने मोबाइल चोर को छुड़ाने के मामले में धन वसूलने के मामले में गिरफ्तार किया।
गोरखपुर में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महानगर मंत्री सरिता सिंह को उनके आवास, कूड़ाघाट गिरफ्तार कर लिया। उन पर मोबाइल स्नेचर को छुड़ाने के लिए गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी तथा पुलिस वालों को देने के नाम पर 50 हजार रुपये वसूलने का आरोप है। महिला नेता सरिता सिंह के घर से 50 हजार रुपये बरामद भी हो गए हैं।
पीडि़त की फरियाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसएसपी को महिला नेता के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया था। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि इस मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी, मृत्यु का भय दिखाकर वसूली करने और अमानत में खयानत के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग निवासी अरुण पांडेय के पुत्र हर्षित पांडेय को पुलिस ने मोबाइल स्नेचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। हर्षित पांडेय के परिवार के लोग उसे थाने से छुड़ाने के लिए भागदौड़ कर रहे थे। इस संबंध में उन्होंने कैंट क्षेत्र के कूड़ाघाट में रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की महानगर मंत्री सरिता सिंह से संपर्क किया। आरोप है कि हर्षित को थाने से छुड़वाने के लिए पीडि़त परिवार से उन्होंने 50 हजार रुपये की मांग की और बताया कि इसमें से 25 हजार रुपये गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी को देना पड़ेगा। बाकी रकम पुलिस वालों में खर्च होगी।
यह भी पढ़ें: योगी के मंत्री सुरेश खन्ना ने सपा, बसपा व कांग्रेस को बताया फ्यूज ट्रांसफार्मर
हर्षित की मां प्रभा पांडेय के मुताबिक वे लोग इसके लिए तैयार हो गए। उसी दिन उन्होंने रुपयों का इंतजाम कर भाजपा नेता को दे भी दिया। इसके बाद भी पुलिस ने 13 अक्टूबर को पुलिस ने उनके बेटे को जेल भेज दिया। बेटे के जेल चले जाने के बाद पीडि़त परिवार ने महिला नेता से अपने रुपये वापस मांगा। आरोप है कि रुपये वापस करने में वह टालमटोल कर रही थीं।
यह भी पढ़ें: चार दिन के प्रवास के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लखनऊ लौटे
इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गोरखपुर आए। मुख्यमंत्री के शहर में मौजूद होने का पता चलने पर हर्षित की मां प्रभा पांडेय गोरखनाथ मंदिर पहुंच गईं।
यह भी पढ़ें: सपा घमासानः दीपावली पर एक होता नजर आया सैफई का समाजवादी का कुनबा
सीएम से मुलाकात कर उन्होंने मंदिर के सचिव के नाम पर महिला नेता सविता सिंह द्वारा रुपये वसूलने के बारे में बताया। उसकी निशानदेही पर घर में रखे 50 हजार रुपये भी बरामद हो गए।