कांग्रेस का होगा सफाया, भाजपा की बनेगी सरकार: रामदेव
योगगुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने हमेशा कालेधन का विरोध किया है। टीवी चैनलों पर गलत खबर चलाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा इसबार आम चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।
मथुरा। योगगुरु बाबा रामदेव ने शुक्रवार को मथुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने हमेशा कालेधन का विरोध किया है। टीवी चैनलों पर गलत खबर चलाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा इसबार आम चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।
बाबा रामदेव ने कहा कि इस बार जनता भाजपा को ज्यादा से ज्यादा सीटों पर भारी मतों से जिताएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसबार मथुरा में हेमामालिनी की जीत होगी और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।